बीयर की बोतल को लेकर TI और बर्खास्त सिपाही के बीच हाथापाई, बर्खास्त सिपाही ने जड़ा थप्पड़, TI ने चलाई गोली
इस घटना से पुलिस महकमे की साख को लगा है धक्का

NNH खबरों की खबर/ छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर के एक रिहायशी इलाके में शराब पार्टी एक आयोजित की गई थी। उस पार्टी में पुलिस विभाग के कुछ चर्चित अधिकारी-कर्मचारी, कुछ सफेदपोश राजनैतिक कार्यकर्ता, असामाजिक तत्व शामिल थे। और शराब पार्टी में शराब के नशे में सभी ने जाम पर जाम छलकाया।जहां बीच पार्टी में अचानक खौफनाक मोड़ आ गया।
पार्टी में प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथ में बीयर की बोतल पकड़ाने को लेकर एक बर्खास्त सिपाही और पुलिस इंस्पेक्टर के बीच अचानक विवाद शुरू हो गया। बर्खास्त सिपाही ने नशे में इंस्पेक्टर को हाथ में बोतल थमा दी, जिसे इंस्पेक्टर ने जमीन पर पटक दिया, इससे नाराज होकर बर्खास्तसिपाही ने इंस्पेक्टर को जोरदार थप्पड़ मार दिया, इसके बाद गुस्से में इंस्पेक्टर ने अपनी सर्विस रिवाल्वर निकालकर फायर कर दिया, लेकिन गोली बर्खास्त सिपाही के बगल से निकल गई और वो बाल-बाल बच गया।
फायरिंग की आवाज सुनते ही महफिल में सन्नाटा छा गया, और मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराया। इसके बाद घटना को दबाने की कोशिश की गई। वहीं जिस जगह पर पार्टी आयोजित की गई थी वहां लगे CCTV कैमरों के फुटेज को अगले ही दिन डिलीट कर दिया गया, जिससे पूरे मामले को लेकर संदेह और गहर गया है।
विवाद महादेव ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क को लेकर पुरानी रंजिश से जुड़ी बताई जा रही है। बर्खास्त सिपाही महादेश सट्टा मामले में पहले ही पुलिस विभाग की सेवा काल से निकाला जा चुका है। शराब पार्टी के दौरान बर्खास्त सिपाही ने TI को बीयर की बोतल पकड़ाते हुए कुछ अपशब्द कह दिए, इसे अपनी बेइज्जती मानते हुए इंस्पेक्टर भड़क गया और उसने गुस्से में हाथ में पकड़ी हुई बीयर की बोतल जमीन पर पटक दी, इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई और इसी दौरान बर्खास्त सिपाही ने TI को थप्पड़ मार दिया, और TI अपनी सर्विस रिवॉल्वर से फायर कर दिया। दुर्ग में आयोजित इस शराब पार्टी के दौरान हुई घटना से पुलिस महकमे की साख को धक्का लगा है।







