अमर पारवानी को कैट का राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन बनाया जाना छत्तीसगढ़ के व्यापार जगत के लिए उपलब्धि और सिंधी समाज के लिए गौरव की बात
छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के पदाधिकारियों ने पारवानी को सफल कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

NNH रायपुर/ देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का अमर पारवानी को राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन बनाए जाने पर छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष मुखी महेश दरयानी, प्रदेश सचिव अमर चंदनानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने पारवानी को बधाई दी है। पंचायत के पदाधिकारियों ने कहा कि यह नियुक्ति न केवल अमर पारवानी के लिए बल्कि समूचे छत्तीसगढ़ के व्यापार जगत के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, और सिंधी समाज के लिए गौरव की बात है। आने वाले समय में प्रदेश के व्यापारिक हितों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।
छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष मुखी महेश दरयानी, प्रदेश सचिव अमर चंदनानी ने इस नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह नियुक्ति राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ के व्यापारियों की धमक है। पारवानी की अद्वितीय कार्यशैली, व्यापारिक अनुभव और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए यह सर्वसम्मत निर्णय लिया गया। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में व्यापारियों के हितों की निरंतर प्रभावी पैरवी हुई है, जिसने प्रदेश को राष्ट्रीय मंच पर एक नई पहचान दिलाई है। छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत ने अमर पारवानी को उज्ज्वल भविष्य व सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी है।







