क्राइम रिपोर्टदेश/प्रदेशराजनीति

अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़े VIP लोगों का नाम आने से आहत भाजयुमो पदाधिकारी ने दिया इस्तीफा

CBI जांच की मांग तेज

NNH Crime Report/ उत्तराखंड के बहु चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में CBI जांच की मांग लगातार तेज होती जा रही है। इसी बीच अब भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखण्ड के ऋषिकेश जिला मंत्री अंकित बहुखण्डी ने संगठन और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

अंकित बहुखण्डी ने अपने इस्तीफे में कहा है कि सरकार द्वारा अंकिता भंडारी प्रकरण की CBI जांच न कराए जाने से वह बेहद आहत हैं। उन्होंने लिखा कि इस मामले में VIP लोगों के नाम आने के बावजूद पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौन बने हुए हैं। यह सब देखकर उन्हें शर्म महसूस हो रही है कि वह किस दल से जुड़े रहे।

अंकित बहुखण्डी ने कहा कि उन्होंने 10 वर्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और पिछले 7 वर्ष भारतीय जनता पार्टी के साथ सक्रिय रूप से कार्य किया, लेकिन अंकिता भंडारी के इंसाफ के मुद्दे पर संगठन की चुप्पी से वह निराश हैं। उन्होंने कहा कि अंकिता उनकी भी बहन जैसी थी और न्याय की लड़ाई में वह उसके साथ खड़े हैं।

उन्होंने भाजपा नेतृत्व और कार्यकर्ताओं से भी अपील की है कि वे अंकिता भंडारी प्रकरण की CBI जांच की मांग सरकार से जोरदार तरीके से उठाएं और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में सहयोग करें।

Back to top button