
NNH रायपुर/ रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखकर बढ़ी हुई नई कलेक्टर गाइड लाइन को स्थगित कर पुरानी दरों को बहाल करने की मांग की है। बृजमोहन ने कहा कि बढ़ी हुई कलेक्टर गाइडलाइन दरों का किसान, व्यापारी, मध्यम वर्ग और आम नागरिकों पर भारी असर पड़ रहा है।


सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने पत्र में लिखा है कि…
“छत्तीसगढ़ में जमीन खरीदी बिक्री के लिए अचानक बढ़ी कलेक्टर गाइडलाइन दरों का किसान, व्यापारी, मध्यम वर्ग और आम नागरिकों पर भारी असर पड़ रहा है।
जनभावनाओं का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी को पत्र लिखकर निवेदन किया है कि, इस वृद्धि को स्थगित कर पुरानी दरें बहाल की जाएं।
पूर्ण विश्वास है कि, मुख्यमंत्री जी छत्तीसगढ़ की जनता के हितों को प्राथमिकता देते हुए इस विषय को गंभीरता से संज्ञान में लेंगे और संबंधित अधिकारियों को उचित निर्णय हेतु निर्देशित करेंगे।”
बता दें कि कलेक्टर गाइडलाइन बढ़ने के बाद प्रदेश भर के जमीन कारोबारी नाराज़ हैं, और इसके विरोध में लगातार आंदोलन भी कर रहे हैं, और सोमवार को ही दुर्ग में प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सांसद बृजमोहन अग्रवाल के द्वारा पत्र लिखने के बाद अब देखना होगा कि सरकार इसपर क्या फैसला लेती है।






