क्राइम रिपोर्टछत्तीसगढ़बड़ी खबर

भारतमाला प्रोजेक्ट में मुआवजा घोटाले के मास्टर माइंड आरोपी हरमीत खनुजा के सहयोगी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर, और नायाब तहसीलदार गिरफ्तार

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना में हुए भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने काफी समय से फरार चल रहे तत्कालीन तहसीलदार “डिप्टी कलेक्टर” शशिकांत कुर्रे और तत्कालीन नायब तहसीलदार लखेश्वर किरण को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तारी के बाद दोनों अधिकारियों को विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां जांच एजेंसी ने मामले की गहराई से पूछताछ और दस्तावेजों की बरामदगी के लिए आरोपियों की कस्टडी मांगी थी, जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर दोनों अधिकारियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

गौरतलब है कि भारतमाला परियोजना के निर्माण के दौरान अधिग्रहित की गई जमीनों के मुआवजा वितरण में व्यापक स्तर पर अनियमितता के आरोप लगे थे, जिसमें राजस्व विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत थी। इन घोटालेबाज राजस्व अधिकारियों ने निजी और सरकारी भूमि के रिकॉर्ड में हेराफेरी की, और कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से अपात्र लोगों को करोड़ों रुपये का मुआवजा दिलाया और उसमें कमीशनखोरी कर बंदरबांट की गई थी। इस मामले में पहले कुछ बिचौलिए और पटवारी गिरफ्तार हो चुके हैं। डिप्टी कलेक्टर शशिकांत कुर्रे और नायब तहसीलदार की गिरफ्तारी को इस कड़ी में सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रहा है, और ये गिरफ्तार अधिकारी ED के रडार में हैं।

Back to top button