क्राइम रिपोर्टछत्तीसगढ़

एक्शन में पुलिस: DCP, ACP स्वयं निकल रहे दल-बल के साथ रात्रिकालिन गश्त पर

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कमिश्नरी लागू होने के बाद पुलिसिंग टाइट दिखाई दे रही है। और सुरक्षा सुनिश्चित करने पूरे सिस्टम में आयी कसावट लाई जा रही है।

बीते बुधवार रात सेंट्रल ज़ोन अंतर्गत सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बैजनाथ पारा और उसके आसपास में पुलिस टीम पूरे दल बल के साथ गश्त पर निकले, इस दौरान कुछ लोग दुकानों का शटर गिराकर उसकी आड़ में अवैध गतिविधियों का संचालन कर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूछताछ की गई एवं तत्काल घेराबंदी कर 6 आरोपियों को मौके से पकड़ा गया।

कानून से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध पूरे सेंट्रल ज़ोन क्षेत्र में सघन निगरानी कर, पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button