उद्योगकारोबारछत्तीसगढ़देश/प्रदेशराजनीति

छत्तीसगढ़ चेम्बर की कार्यकारिणी घोषित, 7 कार्यकारी अध्यक्ष और मार्गदर्शक मंडल की तरह बनाए गए 19 प्रमुख सलाहकार

अमर पारवानी के नेतृत्व में कैट भी प्रदेश में अपना दायरा बढ़ाने सक्रिय

रायपुर/ छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज़ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की है। जिसमें 9 संरक्षक 7 कार्यकारी अध्यक्ष व मार्गदर्शक मंडल की तरह 19 प्रमुख सलाहकार बनाए गए हैं।

जिसमे संरक्षक :- श्रीचंद सुंदरानी, पूरनलाल अग्रवाल, खूबचंद पारख, सरदार बलदेव सिंग भाटिया, शिवराज भंसाली, यू. एन. अग्रवाल, मगन भाई, पटेल एवं चतुर्भुज अग्रवाल, चेयरमेन :- गोपाल कृष्ण अग्रवाल, वाइस चेयरमेन :- चेतन तारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष :-राधाकिशन सुंदरानी, राजेश वासवानी, ललित जैसिंग, विनय बजाज, विक्रम सिंहदेव, कमल सोनी एवं जसप्रीत सलूजा, प्रमुख सलाहकार :- त्रिलोकचंद बरड़िया, सरल मोदी, लाभचंद बाफना, छगनलाल मुंदड़ा, संजय रुंगटा, अरविन्द जैन, राजेन्द्र शर्मा, लखमशी पटेल, किशोर आहुजा, सुशील अग्रवाल, मोहनलाल तेजवानी, अशोक मलानी, अमर गिदवानी, जयंती भाई पटेल, चंदर विधानी, विजय मुकीम, गुरजीत सिंह संधु, विनोद तलरेजा व दीपक रहेजा। छत्तीसगढ़ चेम्बर का इसबार चुनाव ही नही कराया गया था, और सहमति से सतीश थौरानी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया था। और जिन लोगों ने सतीश थौरानी को अध्यक्ष बनने में अपनी अहम भूमिका अदा की थी, ऐसा लगता है कि उन लोगों को चेम्बर की कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण पद देना तय माना जा रहा था, तभी 7 कार्यकारी उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं।

वहीं चेम्बर चुनाव से अपना नाम वापस लेने के बाद अमर पारवानी के समर्थक निराश थे, लेकिन भुवनेश्वर में हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सम्मेलन में अमर पारवानी को राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन बनाए जाने के बाद, उनके समर्थकों में वह उत्साह वापस लौट आया, और कैट छत्तीसगढ़ में अपना दायरा बढ़ाने के लिए लगातार सक्रिय हो गया है। गत दिनों दिल्ली में कैट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मोदी सरकार के स्वर में स्वर मिलाते हुए राष्ट्रीय चेयरमैन और राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी ने तुर्की और अज़रबैजान से व्यापारिक रिश्ते खत्म की घोषणा की थी। तो सोमवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भाजपा के बड़े नेताओं की मौजूदगी में कैट ने “एक देश एक चुनाव” के समर्थन में कार्यक्रम आयोजित किया था। जिससे यह साफ समझा जा सकता है कि अमर पारवानी शांत नही बैठने वाले, वे अब व्यापारिक संगठनों व उनके हितों को लेकर देश प्रदेश का दौरा भी कर रहे हैं, और कैट को छत्तीसगढ़ चेम्बर के समानांतर खड़ा करने के लिए सक्रिय हैं।

Back to top button