छत्तीसगढ़राजनीति

कांग्रेस नेता नरेंद्र सिंह ठाकुर ने की मांग, सरोना से तेलीबांधा तक सर्विस रोड का जल्द कराएं डामरीकरण

रायपुर/ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह ठाकुर ने समाधान शिविर में आवेदन देकर सरोना रेलवे स्टेशन से लेकर तेलीबांधा सर्विस रोड को डामरीकरण की मांग की है। ठाकुर ने बताया कि यह सड़क इतनी जर्जर है कि दुपहिया वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। आम जन लगातार दुर्घटना का शिकार होकर हॉस्पिटल पहुंच रहे है। सड़को का डामरीकरण होने से दुपहिया वाहन और आम जन दुर्घटना से बचेंगे।

नरेंद्र सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यपालन अभियंता को कल दोपहर को समस्या निवारण शिविर, जोन 5 में के अंतर्गत अश्विनी नगर में आवेदन देकर अवगत कराया है कि जनहानि से रोकने के लिए इस सड़क का डामरीकरण बहुत जरूरी है। और इस समस्या का जल्द से जल्द निराकरण किए जाने की मांग की है।

Back to top button