छत्तीसगढ़देश/प्रदेशसामाजिक सरोकार

छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, 2026 फीट लम्बे तिरंगा को 3000 स्कूली छात्र-छात्राओं ने हाथ में थामे यात्रा में किया संचलन

कार्यक्रम संयोजक अमर चंदनानी ने कहा, आगे भी करते रहेंगे ऐसे आयोजन

NNH रायपुर/ पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा pride of india कार्यक्रम के तहत शनिवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें 2026 फीट लम्बे तिरंगा को 3000 स्कूली छात्र-छात्राओं ने हाथ में थामे यात्रा में संचलन किया।

यह तिरंगा यात्रा जिला कलेक्टोरेट ऑफिस ( महतारी चौक ) से आरम्भ होकर नेताजी सुभाष स्टेडियम में समाप्त हुई।

छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश मंत्री व कार्यकम संयोजक अमर चंदनानी ने बताया कि यह कार्यक्रम हमारे पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ, इस आयोजन में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत 3000 स्कूली छात्र छात्राएं शामिल हुए। चंदनानी ने आगे कहा छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा भविष्य में भी ऐसे ही विविध कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। तिरंगा यात्रा के इस कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं सहित समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Back to top button