
NNH बेमेतरा/ छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित बिरनपुर हिंसा कांड में जिला एवं सत्र न्यायालय बेमेतरा ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने रहीम मोहम्मद और उनके बेटे ईदुल मोहम्मद की हत्या के मामले में आरोपी बनाए गए 17 लोगों को दोषमुक्त कर दिया है।
तीन साल तक चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने यह निर्णय सुनाया। यह मामला 8 अप्रैल 2023 का है, जब बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में दो समुदायों के बीच हिंसा हुई थी। इस दौरान 23 वर्षीय भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी।
इसके बाद 11 अप्रैल को शक्ति घाट क्षेत्र में पिता-पुत्र रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद के शव बरामद हुए थे। पुलिस ने मामले में 17 लोगों को गिरफ्तार कर हत्या का आरोपी बनाया था।अब लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद अदालत ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। फैसले के बाद इलाके में हलचल तेज हो गई है, वहीं प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क है।







