खास खबरछत्तीसगढ़राजनीति

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना में उभरा आपसी मतभेद, राजनैतिक इकाई जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी से एक सदस्य को किया गया निष्कासित

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़िया क्रांतिसेना की राजनैतिक इकाई जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी से एक सदस्य को निष्कासित कर दिया गया है।

बलौदाबाजार जिला के बिलाईगढ़ से JCP के सदस्य रामेश्वर सोनवानी को निष्कासित कर दिया गया है। निष्कासन का पत्र जारी करते हुए जोहर पार्टी के केंद्रीय महासचिव भूषणलाल साहू ने कहा कि रामेश्वर सोनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जो कि पार्टी संविधान के विपरीत है। जिसके चलते रामेश्वर सोनवानी को अनुशासनात्मक कार्यवाही कर पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

इस निष्कासन से ऐसा लगता है कि जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी में वैचारिक मतभेद हैं, जिससे अंदरूनी गुटबाजी सतह पर आ गई है।

Back to top button