
NNH रायपुर/ शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग “CPL” के शुभारंभ कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव शामिल होकर खिलाड़ियों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि आईपीएल के तर्ज पर हो रहा यह लीग न सिर्फ युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करती है बल्कि प्रदेश में खेल संस्कृति को भी सशक्त करती है। इस आयोजन के माध्यम से प्रदेश के हमारे उभरते खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा। किरण सिंहदेव ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के माध्यम से युवाओं को प्रेरित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी टीमों को मेरी शुभकामनाएं हैं, और सभी टीम खेल भावना के साथ खेलें और प्रदेश का नाम रोशन करें।
इस दौरान खेलकूद एवं युवा कल्याण और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, सीसीपीएल के आयोजक सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।







