जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा जो काम अंग्रेज़ नहीं कर पाए, वो पीएम मोदी ने कर दिखाया

NNH जम्मू कश्मीर/ जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी ने आज दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज के उद्घाटन किया, उद्घाटन के बाद में जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। सीएम अब्दुला ने कहा कि कई लोगों ने इसका सपना देखा था, ये सपना अंग्रेजों ने भी देखा था और वो चाहते थे कि कश्मीर को रेल के जरिए देश के अन्य हिस्सों से जोड़ा जाए, लेकिन अंग्रेज नही पाए वो काम पीएम मोदी ने करके दिखा दिया है। अब कश्मीर देश के बाकी हिस्सों से जुड़ जाएगा।

अपनी बात बढ़ाते हुए उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा कि मैं आज इस मौके पर अगर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र न करूं और उनका शुक्रिया अदा न करूं तो यह मेरी गलती होगी, उमर ने कहा जब मैं 8वीं में पढ़ता था तब इस परियोजना की नींव रखी गई थी, और अब मैं 55 साल का हूं और आखिरकार इसका उद्घाटन हो ही गया, और यह तभी संभव हो सका जब अटल बिहारी वाजपेयी ने इस परियोजना को राष्ट्रीय महत्व का दर्जा दिया और इसका बजट बढ़ाया, जिससे जम्मू-कश्मीर के लोगों को हर तरह से बहुत फायदा होगा। साथ ही बारिश के महीनों में जहाज का किराया बढ़ जाता है, लोग अब रेल में आसानी से सफर कर सकेंगे।







