छत्तीसगढ़राजनीति

कुम्हारी टोल प्लाजा बंद करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन और नेशनल हाईवे पर चक्काजाम

NNH रायपुर/ रायपुर और दुर्ग जिले के मध्य कुम्हारी टोल प्लाजा में रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में आज सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, जहां टोल प्लाजा को बंद करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने चक्काजाम कर जमके नारेबाजी की।

इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि कुम्हारी टोल प्लाजा पर भाजपा की गब्बर सिंह टैक्स वसूली चल रही है। जिसे अवैध वसूली बताते हुए टोल के अधिकारियों को बेशरम का फूल और टोल प्लाजा से गुजर रहे आम नागरिकों को गुलाब का फूल भेंट किया गया।

विकास ने आगे कहा कि कुम्हारी में टोल अवधि खत्म होने के बावजूद वसूली बंद नहीं हो रही है, और यहां से आने जाने वाले लोगों का फास्टैग से पैसा कट रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलने के लिए हमने समय मांगा था, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया। विकास उपाध्याय ने कहा कि कुम्हारी टोल प्लाजा की अवैध वसूली के खिलाफ हमारी यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक यह टोल प्लाजा हट नही जाता और इसके विरोध में जल्द ही दिल्ली में भी प्रदर्शन करेंगे।

Back to top button