छत्तीसगढ़जन-सरोकार

रायपुर के चंगोराभाठा में महतारी सिलाई केंद्र का उद्घाटन, सभी 70 वार्डों में खोलने के निर्देश

"महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में है एक सार्थक कदम"

NNH रायपुर/ रविवार को चंगोराभाठा स्थित सांस्कृतिक भवन में राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, और महापौर मीनल चौबे ने महतारी सिलाई केंद्र का उद्घाटन किया।

इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह केंद्र महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल और सार्थक कदम है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का दृढ़ विश्वास है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाए बिना समाज और राज्य का संपूर्ण विकास संभव नहीं है। बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर के सभी 70 वार्डों में महतारी सिलाई केंद्र और महिला कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र खोलने के निर्देश दिए हैं। जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए जा सकें।

महापौर मीनल चौबे ने कहा कि हमारी माता-बहनें और बेटियां आर्थिक रूप से मजबूत हों और आत्मनिर्भर बनें, जिसके लिए इस सिलाई सेंटर की स्थापना की गई है। इससे अधिक संख्या में महिलाओं को रोजगार प्राप्त होगा। और महिलाएं आर्थिक रूप से संबल हों यही हमारी सरकार का संकल्प है।

कार्यक्रम में रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी, नगर निगम के सभापति सूर्यकांत राठौर, निगम कमिश्नर विश्वदीप, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, एमआईसी सदस्य श्री खेम सेन, श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, जोन अध्यक्ष अंबर अग्रवाल, पार्षद श्रीमती दुर्गा याद राम साहू, श्रीमती ममता शर्मा, आशु चंद्रवंशी, महेंद्र ओसर, बब्बी सोनकर व अन्य वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी, कार्यकर्तागण व आमजन मौजूद थे।

Back to top button