खबरों की खबरदिल्लीदेश/प्रदेश

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के पाक हाई कमीशन में कार्यरत दानिश से बन गए थे निजी संबंध

NNH नई दिल्ली/ पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हरियाणा की एक फेमस यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को हिसार से गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा पुलिस ने शनिवार को ज्योति को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। हिसार पुलिस ने बताया है कि ज्योति पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के संपर्क में थी, और सोशल मीडिया के माध्यम से भारत की गोपनीय जानकारी भेज रही थी।

सोशल मीडिया पर सक्रिय यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह 2023 में कमीशन के ज़रिए पाकिस्तान वीज़ा प्राप्त कर वहां गई थीं।

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान यात्रा के दौरान ज्योति की मुलाकात पाक हाई कमीशन में कार्यरत कर्मचारी दानिश से हुई, जिससे उनके निजी संबंध बन गए थे। खुफिया एजेंसियों का दावा है कि इसके बाद उन्होंने पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों से संपर्क बनाए रखा और संवेदनशील सूचनाएं साझा की।

गिरफ्तारी के बाद एजेंसियां अब यह जांच कर रही हैं कि ज्योति ने कितनी और कौन सी जानकारियां साझा की है, और उसके इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

Back to top button