खबरों की खबरदेश-विदेश

पीएम मोदी ने कहा पाकिस्तान वालों सुख चैन की रोटी खाओ, वरना मेरी गोली तो है ही

आंतक की फैक्ट्री चलाने वाले पाकिस्तान ने मोदी के बयान को बताया शांति के लिए खतरा

NNH देश-विदेश/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के भुज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लोगों को अपने देश को आतंकवाद से मुक्त करने की जिम्मेदारी खुद उठानी होगी।

पीएम मोदी ने कहा, “पाकिस्तान के युवाओं को अब यह तय करना होगा कि वे शांति से जीना चाहते हैं या आतंक की राह पर चलना। पाकिस्तान वालों सुख चैन की रोटी खाओ, वरना मेरी गोली तो है ही। मोदी ने कहायदि शांति से रोटी खाओगे तो अच्छा है, लेकिन अगर आतंक की भाषा बोलोगे तो मेरी गोली हर वक्त तैयार है।”

पीएम मोदी ने पाकिस्तान की नीतियों पर कटाक्ष करते हुए कहा, “भारत पर्यटन को बढ़ावा देता है, जो लोगों को जोड़ता है। लेकिन पाकिस्तान आतंकवाद को पर्यटन मानता है, जो पूरे विश्व के लिए खतरा है।”

प्रधानमंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए इसे भारत की ‘जीरो टॉलरेंस पॉलिसी’ का प्रमाण बताया और दोहराया, “जो भारत को खून देगा, उसे बदले में खून मिलेगा। भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी को भी नहीं छोड़ेगा।”

उधर दुनियाभर में आतंकवाद फैलाने वाले पाकिस्तान ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को शांति के लिए खतरा कहा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि पीएम मोदी ने जिस तरह से हिंसा की बात की, वह एक न्यूक्लियर ताकत रखने वाले देश के नेता को शोभा नहीं देता।

दरअसल सोमवार को गुजरात में पीएम मोदी ने सोमवार को गुजरात में सभा के दौरान कहा था कि भारत पर आंख उठाने वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि सुख-चैन से जियो, अपने हिस्से की रोटी खाओ, नहीं तो मेरी गोली तो है ही।

इस पर पाकिस्तान ने कहा

“पीएम मोदी का बयान सिर्फ नफरत फैलाने वाला नहीं है, बल्कि इससे क्षेत्रीय शांति को खतरा भी है। हम शांति चाहते हैं, लेकिन अगर हमें खतरा हुआ तो उसका जवाब देंगे।”

Back to top button