दिल्लीदेश/प्रदेशबड़ी खबरभारत सरकारराज-काजराजनीति

PMO का नया पता होगा अब “सेवा तीर्थ”

पीएम मोदी ने "सेवा तीर्थ" से कार्य आरंभ करते हुए डेढ़ लाख कैशलेस इलाज सहित अहम फाइलों पर किया हस्ताक्षर

NNH नई दिल्ली/ प्रधानमंत्री कार्यालय का पता अब बदल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ का उद्धाटन किया, इस दौरान उन्होंने कई अहम फाइल्स पर हस्ताक्षर किए।

सेवा तीर्थ से पहला फैसला लखपति दीदी के टारगेट को लेकर लिया गया है। पीएम राहत (PM RAHAT) स्कीम, लखपति दीदियों का टारगेट दोगुना करके 6 करोड़ किया गया है। इस फैसले के तहत एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड को दोगुना करके 2 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है।

‘सेवा तीर्थ’ से कार्या आरंभ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिन प्रथम महत्वपूर्ण निर्णयों पर हस्ताक्षर किए, वे सही अर्थों में सेवा की भावना को प्रतिबिंबित करते हैं। ये निर्णय समाज के हर वर्ग, महिलाओं, युवाओं, किसानों और वंचित नागरिकों को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।

1️⃣ पीएम राहत योजना (PM RAHAT Scheme):

हर नागरिक के लिए जीवन-रक्षक सुरक्षा पीएम मोदी ने पीएम राहत योजना के शुभारंभ को मंजूरी दी। इस योजना के अंतर्गत दुर्घटना पीड़ितों को ₹1.5 लाख तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि तत्काल चिकित्सा के अभाव में किसी भी नागरिक का जीवन संकट में न पड़े।

2️⃣ लखपति दीदी का लक्ष्य दोगुना, अब 6 करोड़

सरकार ने निर्धारित समय-सीमा (मार्च 2027) से एक वर्ष पहले ही 3 करोड़ लखपति दीदी का ऐतिहासिक लक्ष्य प्राप्त कर लिया है।
अब प्रधानमंत्री ने मार्च 2029 तक 6 करोड़ लखपति दीदी बनाने का नया और महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है, यह महिलाओं की आर्थिक सशक्तता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प है।

3️⃣ किसानों के लिए बड़ा संबल: कृषि अवसंरचना कोष ₹2 लाख करोड़

कृषि मूल्य शृंखला को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कृषि अवसंरचना कोष (Agriculture Infrastructure Fund) की राशि को ₹1 लाख करोड़ से बढ़ाकर ₹2 लाख करोड़ करने की स्वीकृति दी गई है। यह निर्णय भंडारण, प्रसंस्करण और कृषि आधारित उद्योगों को नई गति देगा।

4️⃣ स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0: नवाचार को नई उड़ान

भारत के नवाचार पारितंत्र को और सशक्त बनाने के लिए Startup India Fund of Funds 2.0 को ₹10,000 करोड़ के कोष के साथ स्वीकृति दी गई है। यह पहल डीप टेक, प्रारंभिक चरण के उद्यम, उन्नत विनिर्माण और क्रांतिकारी तकनीकों को प्रोत्साहन देगी।

Back to top button