क्राइम रिपोर्टछत्तीसगढ़बड़ी खबर

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विधायक धरमलाल कौशिक से मोबाइल की लूट

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक के साथ आज सुबह लूट की घटना सामने आई है। धरमलाल जब आज सुबह 8 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, तब बाइक सवार बदमाशों ने उनसे मोबाइल लूट लिया। घटना के बाद उन्हाेंने इसकी सूचना पुलिस काे दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के चौक स्थित केनाल रोड भारत माता चौक, सिविल लाइन थाना के अंतर्गत बाइक सवार बदमाशों ने सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। उनके साथ लूट होने के बाद विधायक को कुछ समझ ही नहीं पाए। कौशिक ने खुद इसकी सूचखा पुलिस काे दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है।

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के कारण रायपुर में पुलिस पहले से ही हाई अलर्ट पर है। इसके बावजूद हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Back to top button