खास खबरछत्तीसगढ़

रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 10 के पास अमलीडीह में हो रही है अवैध प्लॉटिंग

सवाल: प्रशासन की सख्ती के बाद भी किसके संरक्षण में हो रही है अवैध प्लॉटिंग...?

NNH रायपुर/ रायपुर कलेक्टर के मार्गदर्शन एवं निर्देश पर रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पिछले महीने ही एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व टीम ने ग्राम माना, डोमा और दतरेंगा में अवैध प्लाटिंग पर सख्त कार्रवाई की थी। जहां ग्राम माना में लगभग 4 एकड़ भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग को प्रशासनिक टीम ने ध्वस्त किया। मौके पर बने प्लिंथ को तोड़ा गया तथा रोड एवं रास्तों को काटकर प्लॉटिंग को समाप्त किया गया। इस कार्रवाई के दौरान तहसीलदार सहित राजस्व की टीम उपस्थित रहे।

ऐसी कार्यवाही के बाद भी अवैध प्लॉटिंग करने वाले भूमाफिया के अब भी हौसले बुलंद हैं। ताज़ा मामला रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 10 एकदम समीप अवैध प्लॉटिंग की जा रही है। यह अवैध प्लॉटिंग अमलीडीह मेन रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के ठीक बाजू में की जा रही है, जहां बाउंड्रीवाल के अंदर बकायदा मुरुम की सड़क बनाकर प्लॉट की कटिंग भी शुरू कर दी गई है।

बता दें कि कि रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है। उसके बावजूद रायपुर शहर में नगर निगम जोन क्रमांक 10 के वॉकिंग डिस्टेंस पर यह अवैध प्लॉटिंग की जा रही है। अब ये सवाल खड़े हो रहा कि यह अवैध प्लॉटिंग किसकी है, और किसके संरक्षण में इस अवैध कार्य को अमलीजामा पहनाने का काम किया जा रहा है? रायपुर नगर निगम व जिला प्रशासन को इसका जवाब देना चाहिए कि जब एक तरफ अन्य लोगों की अवैध प्लॉटिंग पर सड़क काटकर उनकी बाउंड्रीवाल पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। तो वहीं रायपुर शहर के अमलीडीह मेन रोड पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर आखिर कार्यवाही क्यों नही की जा रही है…?

Back to top button