दिल्लीबड़ी खबरसुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट में (CJI) गवई पर जूता फेंकने की कोशिश, आरोपी वकील ने लगाए नारे “सनातन का अपमान नही सहेंगे”

NNH नई दिल्ली/ सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक वकील ने मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी.आर. गवई पर हमला करने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार, वकील ने खुली अदालत में अचानक “सनातन का अपमान नहीं सहेंगे” के नारे लगाने शुरू कर दिए और फिर सीजेआई गवई की ओर जूता फेंकने का प्रयास किया। हालांकि, सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत हरकत में आकर उसे रोक लिया।

आरोपी वकील की पहचान राकेश किशोर के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही नई दिल्ली जिले के DCP और सुप्रीम कोर्ट के DCP भी न्यायालय पहुंच गए।

घटना के दौरान सीजेआई गवई पूरी तरह शांत रहे और अदालत की कार्यवाही जारी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता।

माना जा रहा है कि यह हमला सीजेआई गवई की 16 सितंबर की टिप्पणी से जुड़ा हो सकता है, जब सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के खजुराहो स्थित जवारी मंदिर में भगवान विष्णु की सात फुट ऊंची मूर्ति को दोबारा स्थापित करने की याचिका को खारिज करते हुए इसे “पब्लिसिटी इंटरेस्ट लिटिगेशन” बताया था।

Back to top button