अन्य

भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने भरा नामांकन, हजारों कार्यकर्ताओं के साथ निकली बीजेपी की नामांकन रैली

NNH रायपुर/ नगर निगम रायपुर के मेयर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मीनल चौबे ने मंगलवार को हजारों कार्यकर्ताओं के साथ भव्य रैली निकालकर अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान रायपुर संभाग प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायकगण राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा व मोतीलाल साहू, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, ,नगर निगम रायपुर संगठन प्रभारी संदीप शर्मा,भाजपा नेता अशोक बजाज जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश ठाकुर, जिला महामंत्री सत्यम दुआ, ओंकार बैस सहित भाजपा के तमाम नेता पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।

कांग्रेस की नामांकन रैली रद्द, महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे अपने पति प्रमोद दुबे के साथ स्कूटर पर बैठकर नामांकन दाखिल करने पहुंची…!

वहीं कांग्रेस ने अपनी नामांकन रैली रद्द कर दी थी, जिसके बाद कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे अपने पति और रायपुर के पूर्व महापौर प्रमोद दुबे के साथ स्कूटर पर बैठकर नामांकन दाखिल करने रायपुर के जिलाधीश कार्यालय पहुंची। जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान वहां कांग्रेस के बड़े नेताओं सहित कुछ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Back to top button