छत्तीसगढ़राजनीति

आम आदमी पार्टी ने कहा सिंधी समाज को आंबटित भूमि की बाउंड्री वाल गिराना बदले की राजनीति

NNH बिलासपुर/ आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने मंगलवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा के दौरान बोदरी में सिंधी समाज को आंबटित भूमि की बाउंड्री वॉल गिराने की घटना को बीजेपी सरकार की “बदले की राजनीति” करार दिया है। गोपाल ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में हार के बाद बीजेपी सिंधी समाज को टारगेट कर रही है। गोपाल साहू ने ये आरोप लगाया है कि बीजेपी सरकार बुलडोजर की राजनीति कर रही है और आज अगर यह अन्याय सिंधी समाज के साथ हो रहा है, तो कल किसी और समाज के साथ भी हो सकता है। ऐसे में आम आदमी पार्टी हर दमन के खिलाफ खड़ी रहेगी।

पार्टी के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय वर्मा ने कहा कि सीएमओ भारती साहू ने बीजेपी नेताओं के इशारे पर भय का माहौल बनाकर बाउंड्री वॉल गिरवाई है।

वहीं आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला ने घटना को राजनीतिक प्रतिशोध बताया तो आप नेता जसबीर सिंह ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में जल्द कार्यवाही नहीं हुई, तो बड़े स्तर पर आंदोलन कर बंद का आह्वान किया जाएगा।

Back to top button