खबरों की खबरमध्यप्रदेशस्वास्थ

रुपयों के लालच में कोमा में बताकर निजी अस्पताल के आईसीयू में व्यक्ति को बांध रखा था

जब पीड़ित भागकर निकला अस्पताल के बाहर तो मच गया हंगामा

NNH रतलाम/ मेडिकल माफिया पैसों के लिए जो करे वो कम है, कभी मृत व्यक्ति को हफ़्तों वेंटिलेटर पर रखकर उसका इलाज की बात कहकर रुपए वसूलना तो कभी सस्ती दवाओं की मोनोपल्ली कर मनमानी कीमत पर बेचना आम बात हो गई है।

अब मध्यप्रदेश के रतलाम में एक मामला सामने आया है, जहां एक निजी अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि मरीज कोमा में चला गया है, और हालत बेहद नाजुक है, बचने की गुंजाइश न के बराबर है। लेकिन डॉक्टर ने कहा उसे किसी भी कीमत पर बचा लेंगे बशर्ते इलाज के लिए पैसा लगेगा। दरअसल रुपयों की लालच में एक व्यक्ति को अस्पताल के आईसीयू में बांधकर रखा गया था।

अस्पताल में भर्ती मोतीनगर निवासी बंटी की पत्नी ने कहीं से रुपयों का इंतजाम कर अस्पताल पहुंची तो पति को ICU में अंदर 5 लोगों ने रस्सी से बांध रखा था। जब किसी तरह रस्सी खोल कर कोमा में बताया जा रहा व्यक्ति गुस्से में अर्धनग्न अवस्था में कैथेटर और सांस की नली लेकर अस्पताल के बाहर सड़क पर आया, तब वहां भारी हंगामा मच गया, और अस्पताल की पोल खुल गई।

Back to top button