खास खबरमध्यप्रदेशराजनीति
धर्मांतरण करवाने वालों को होगी फांसी की सज़ा

NNH भोपाल/ मध्यप्रदेश में अब धर्मांतरण करवाने वालों को फांसी की सजा दी जाएगी, राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बात का ऐलान किया है। मोहन यादव ने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के माध्यम से हम प्रावधान कर रहे हैं कि जो भी धर्मांतरण करवाएंगे उनके लिए मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा फांसी का प्रावधान किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे कहा कि धर्मांतरण और दुराचरण के खिलाफ सरकार ने संकल्प लिया है कि हम अपने समाज के अंदर इन कुरीतियों को बढ़ावा नहीं देंगे। मासूम बेटियों के साथ दुराचार करने वाले मामले में सरकार बहुत कठोर है, इसलिए इसमें भी फांसी की सजा का प्रावधान किया गया है।






