
बेमेतरा/ बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने जल संकट को लेकर चिंता जताई है। छाबड़ा ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता को पत्र लिखकर कहा है कि बेरला विकासखंड में पीने के पानी और सिंचाई के लिए तांडुला जलाशय से जल आपूर्ति की जाती है। वर्तमान में पानी का स्तर काफी कम हो गया है, जिससे क्षेत्र में जल संकट गहरा गया है। गर्मी के मौसम में जल स्रोतों के सूखने से स्थिति और भी विकट हो गई है। किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं और पीने के पानी की किल्लत से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आशीष छाबड़ा ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल संसाधन विभाग, तांडुला संभाग दुर्ग को पत्र लिखकर तात्कालिक रूप से पानी छोड़े जाने की मांग की है।
उन्होंने बताया है कि हाल ही में शिवनाथ नदी पर बने एनीकट को रेत माफियाओं द्वारा अवैध रूप से खोलने की जानकारी कलेक्टर को देकर कार्यवाही की मांग किया था, और चेताया था इस से नदी का पानी बहकर बर्बाद हो रहा है भविष्य में पेयजल की समस्या उत्पन्न होगी लेकिन प्रशासन सत्ता के दबाव में मौन है।






