राजनीतिराज्यसभालोकसभा

वक्फ बिल पास होने के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और बिल का समर्थन करने वाले दलों का जताया आभार

NNH नई दिल्ली/ लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी ‘वक्फ संशोधन विधेयक 2025’ पास होने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और बिल का समर्थन करने वाले दलों का आभार जताया है। अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा…

“आज एक ऐतिहासिक दिन है, जब संसद ने ‘वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025’ को स्वीकृति देकर वर्षों से चले आ रहे अन्याय और भ्रष्टाचार के युग का अंत किया है और न्याय व समानता के युग की शुरुआत की है।

इस विधेयक के माध्यम से वक्फ बोर्ड और वक्फ संपत्तियाँ अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और न्यायसंगत होने वाली हैं। इससे निश्चित ही मुस्लिम समुदाय के गरीबों, महिलाओं और बच्चों को लाभ मिलेगा।

करोड़ों लोगों को न्याय देने वाले इस महत्त्वपूर्ण बिल के लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू जी को बधाई देता हूँ। साथ ही, इसका समर्थन करने वाले सभी दलों व सांसदों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।”

Back to top button