राजनीतिराष्ट्रीय

राहुल गांधी ने कहा यह बजट गोली के घाव का इलाज बैंड लगा कर करने जैसा

NNH नई दिल्ली/ वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट 2025-26 को लोकसभा में पेश कर दिया है। इसी के साथ बजट पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, जिसमें सत्ता पक्ष जहां बजट को बेहतर बता रहा है, तो वहीं विपक्ष के नेता बजट को लेकर नाखुश नजर आ रहे हैं। केंद्र सरकार समेत अनेक राज्यों की सरकारों ने जहां मौजूदा बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट बताया है।

 लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बजट को लेकर मोदी सरकार को घेरा है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा, कि यह बजट असल में गोली के घाव का इलाज बैंड लगा कर करने जैसा है। उन्होंने आगे कहा है कि वैश्विक अनिश्चितता के इस दौर में आर्थिक संकट को हल करने के लिए एक आदर्श बदलाव की आवश्यकता है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आगे कहा, कि यह सरकार विचारों के मामले में दिवालिया है।

Back to top button