शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद
आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और कमोडिटी शेयरों में जोरदार खरीददारी के कारण घरेलू बाजार में उत्साह का माहौल रहा

NNH मुम्बई/ भारत का शेयर बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। बाजार में ये उछाल दुनिया भर के बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के साथ ही ऑटो, आईटी, सीमेंट और कुछ हेल्थकेयर स्टॉक्स में तेजी से आया है। इससे पहले गत दिवस भी बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। आज कारोबार के दौरान घरेलू कंपनियों के दिसंबर तिमाही के परिणाम कमजोर रहने की आशंका व डोनल्ड ट्रंप के टैरिफ शुल्क बढ़ाने की योजना से बाजार की तेजी पर कुछ हद तक अंकुश भी लग गया।
दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज करोबार के अंत में 115.39 अंक करीब 0.15 फीसदी बढ़कर 76,520 पर बंद हुआ। वहीं इसी प्रकार 50 शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 50 अंक तकरीबन 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ ही 23,205 पर बंद हुआ।
आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्रा सीमेंट्स 7 फीसदी उछलकर बंद हुआ। जोमैटो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सनफार्मा, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, टाइटन, टाटा स्टील, आईटीसी, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स के शेयरों में भी बढ़त रही। वहीं पावर ग्रिड , कोटक बैंक, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले इंडिया, एक्सिस बैंक, एलएन्डटी और टीसीएस के शेयरों में गिरावट रही। आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और कमोडिटी शेयरों में जोरदार खरीददारी के कारण घरेलू बाजार में उत्साह का माहौल रहा।
दूसरी ओर एशियाई बाजारों की बात करें तो टोक्यो और शंघाई के बाजारों में बढ़त रही जबकि हांगकांग और सियोल के बाजार नीचे आये। यूरोपीय बाजारों में भी बढ़त रही। अमेरिकी शेयर बाजार गत दिवस तेजी के साथ बंदु हुए थे। इससे पहले आज सुबह बाजार गिरावट में खुले हालांकि बाद में वापसी करते हुए शेयर बाजार हरे निशान में लौट गए। मोटर्स, टाइटन, टाटा स्टील, आईटीसी, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स के शेयरों में भी बढ़त रही।




