छत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार

छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत की मैरिज ब्यूरो पुनः शुरू, सप्ताह में तीन दिन सेवा रहेगी पूरी तरह से निशुल्क

NNH रायपुर/ पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश सचिव अमर चंदनानी ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत द्वारा निशुल्क मैरिज ब्यूरो की शुरुआत की गई है, जिसकी सेवा पहले सप्ताह में दो दिन थी, वो अब सप्ताह में अब तीन दिन सेवा दी जाएगी, जिसका दिन व समय रविवार सुबह 12 से 2 बजे, मंगलवार शाम 6 से 8 और गुरुवार शाम 6 से 8 बजे निर्धारित किया गया है। जहां अजीत मोटवानी और प्रकाश वीरानी अपनी सेवा प्रदान करेंगे।

चेट्रीचंड्र उत्सव के चलते पिछले पंद्रह दिनों से बंद मैरिज ब्यूरो की सेवाएं आज से पुनः शुरू हो चुकी है। छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा सप्ताह में तीन दिन यह सेवा पूरी तरह से निशुल्क रहेगी।

Back to top button