बीकानेर से राफेल ने भरी उड़ान, खाजूवाला से सौ किलोमीटर दूर दागी गई मिसाइल, बीकानेर, जोधपुर से कई उड़ानें रद्द

NNH Operation Sindoor/ पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना ने बड़ा एयर स्ट्राइक किया है। ‘Operation Sindoor’ के तहत सेना ने मिसाइल दागकर हमला किया है। सेना ने बुधवार तड़के बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में 9 जगहों पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। भारतीय वायुसेना ने खाजूवाला और अनूपगढ़ से सौ किलोमीटर दूर पाकिस्तान के बहावलपुर में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के ठिकाने पर मिसाइल गिराकर तबाह कर दिया, और इस तबाही में आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद क सरगना मसूद अजहर परिवार के 14 लोग मारे गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर जिले के खाजूवाला से एक राफेल के उड़ान भरने की बात सामने आई है। खाजूवाला और अनूपगढ़ के आस-पास के गांवों में बड़ा धमाका सुनने के बाद स्थानीय लोग डरे हुए थे। बुधवार की देर रात 2 बजे जैसलमेर-बाड़मेर के कई इलाकों में फाइटर जेट्स की आवाजें सुनाई दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने कहना था कि पहले ये लगा कि भारत कोई एक्सरसाइज कर रहा है, लेकिन पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की जानकारी मिलने के बाद वहां लोग काफी खुश थे।
वहीं आज स्थिति को देखते हुए एयर इंडिया, इंडिगो के साथ अन्य एयरलाइंस कम्पनियों ने ने दोपहर 12 बजे तक बीकानेर, जोधपुर आने या जाने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। मंगलवार देर रात करीब 2 बजे जैसलमेर-बाड़मेर के कई इलाकों में फाइटर जेट्स की आवाजें सुनाई दीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले लगा कि भारत कोई एक्सरसाइज कर रहा है, लेकिन एयर स्ट्राइक का पता चलने पर लोग काफी खुश हैं।






