किसान आंदोलनदिल्ली
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन का 57 वां दिन
अनशन के दौरान उनका वजन 20 किलोग्राम कम हो गया

NNH दिल्ली/ किसानों की मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत खराब चल रही है। अब वे चिकित्सा सहायता लेने के लिए तैयार हो गए, लेकिन उनका आमरण अनशन खत्म नहीं होगा। 26 नवंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे डल्लेवाल ने रविवार को चिकित्सा सहायता स्वीकार करने पर अपनी सहमति जताई।
डल्लेवाल का आमरण अनशन 57वें दिन में प्रवेश कर गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि तब तक जगजीत सिंह अपना अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त नहीं करेंगे, जब तक किसानों को फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानूनी गारंटी नहीं मिल जाती। अनशन से डल्लेवाल की तबीयत खराब हो गई थी और अनशन के दौरान उनका वजन करीब 20 किलोग्राम कम हो गया है।






