छत्तीसगढ़नगरीय निकाय चुनाव 2025
दीप्ति प्रमोद दुबे को कांग्रेस ने रायपुर मेयर प्रत्याशी किया घोषित, मुकाबला होगा दिलचस्प

NNH रायपुर/ कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम के महापौर प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने इसबार रायपुर के पूर्व महापौर, निवृतमान सभापति कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद दुबे की धर्मपत्नी दीप्ति दुबे को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। दीप्ति दुबे समाज सेवा के साथ साथ प्रमोद दुबे के साथ उनके राजनैतिक कार्यों में भी सक्रिय रही हैं। दीप्ति प्रमोद दुबे को कांग्रेस द्वारा अपना मेयर प्रत्याशी घोषित करने के बाद मुकाबला दिलचस्प हो गया है।
कांग्रेस ने वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की सूची कर दी जारी…!

- वहीं भारी खींचतान और विवादों के बीच कांग्रेस ने अपने वार्ड पार्षदों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जिसमें कुछ वार्डों के नाम रोके गए हैं।








