कारोबारशेयर बाजार

गुरुवार को शेयर मार्केट बढ़त के साथ हुआ बंद

NNH मुम्बई/ शेयर मार्केट गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुआ, यह तेजी दुनिया भर के बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के साथ ही खरीदारी हावी रहने से आई हैं। सरकारी पीएसयू कंपनियों और बजाज फाइनेंस के शेयरों में उछाल से भी मार्केट ऊपर आया है। टाटा मोटर्स में गिरावट दर्ज की गई है, जिसके चलते तेजी पर कुछ हद तक अंकुश लगा है। वहीं मंथ एंड में बाजार में तेजी का माहौल रहा। गुरुवार को दिनभर के कारोबार के बाद बीएसई सेंसेक्स तेजी के साथ 226.85 अंक जो कि 0.30 फीसदी बढ़कर 76,759.81 पर बंद हुआ। वहीं इसी प्रकार 50 शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी अंत में 86.40 अंक जो कि लगभग 0.37 फीसदी की बढ़त लेकर 23,249.50 पर बंद हुआ है।

Back to top button