कारोबारशेयर बाजार

सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस पर शेयर मार्केट बढ़त के साथ हुआ बंद

NNH मुम्बई/ शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस पर बाजार में ये उछाल दुनिया भर के बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के साथ ही खरीदारी हावी रहने से आया है। आर्थिक सर्वेक्षण के कारण भी आज बाजार में उत्साह का माहौल रहा। दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 740.76 अंक करीब 0.97 फीसदी बढ़कर 77,500.57 पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 258.90 अंक तकरीबन 1.11 फीसदी ऊपर आकर 23,508.40 पर बंद हुआ। आज कारोबार के दौरान कुल 2,635 शेयर हरे निशान में रहे जबकि 1,131 शेयर लाल निशान पर रहे 120 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी पर टाटा कंज्यूमर, ट्रेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, नेस्ले इंडिया और एलएंडटी के शेयरों में तेजी रही जबकि भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, अपोलो हॉस्पिटल्स और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में गिरावट रही। आज कारोबार के दौरान सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाभ के साथ ही हरे निशान में बंद हुए। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस, पावर, पीएसयू, रियल्टी और एफएमसीजी 2 फीसदी तक उछले जबकि कैपिटल गुड्स इंडेक्स लगभग 4 फीसदी ऊपर आया।

Back to top button