खबरों की खबरछत्तीसगढ़

सीएसपी ने भगाया, एसएसपी ने पकड़ा, युवा नेता समेत दस गिरफ्तार

रायपुर/ बीते रविवार रात यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप अपने दोस्तों के साथ राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक पर बर्थडे मनाने की तैयारी कर रहे थे, कि इस दौरान सीएसपी की नजर उनपर पड़ी तो उन्होंने सभी को फटकार लगाकर वहां से भगा दिया। जिसके बाद ये सभी सुंदर नगर चौक पर रात 12 बजे बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे, इस दौरान सरेराह केक काटकर आतिशबाजी की जा रही थी, जिससे सड़क पर भीड़ जमा हो गई थी। तभी गश्त करते हुए रायपुर एसएसपी लाल उम्मेद सिंह वहां पहुँचे तो बर्थडे मना रहे यूथ कांग्रेसियों पर उनकी नज़र पड़ी, पहले तो एसएसपी साहब ने उन युवकों फटकार लगाई, फिर सभी को पकड़ कर डीडी नगर पुलिस के हवाले कर दिया। रायपुर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद कश्यप समेत दस युवकों को गिरफ्तार कर, डीडी नगर पुलिस ने सड़क बाधित करने के मामले एफआईआर दर्ज कर सभी पर धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

ज्ञात हो कि ऐसे ही एक मामले में रायपुर पुलिस को हाईकोर्ट ने फटकार लगाई थी, जिसके बाद एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को हिदायत दी थी कि चाहे कोई भी क्यों न हो, सरेराह नियमो का उल्लंधन कर बर्थडे मनाने वालों पर कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए थे।

Back to top button