
NNH नई दिल्ली/ बीजेपी विधायक दल की बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम फाइनल हो गया है। रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेंगी और प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम होंगे।
रेखा गुप्ता शालीमार बाग सीट से विधायक हैं, उन्होंने आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों के बड़े अंतर से हराकर शालीमार बाग सीट से विधायक चुनी गई हैं। नई दिल्ली सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम होंगे। बीजेपी ने इसका ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने मुख्यमंत्री का चयन करने के लिए भाजपा वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और ओमप्रकाश धनखड़ को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।
दिल्ली में 11 दिन के राजनैतिक उठापटक के बाद आखिरकार बीजेपी ने दिल्ली का अपना मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है। विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता अब दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालेंगी। बीजेपी ने तमाम अटकलों को विराम देते हुए वैश्य समाज से आने वाली रेखा गुप्ता को सीएम चुन लिया गया है। अब गुरुवार 20 फरवरी को रामलीला मैदान में वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। इससे पहले उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है।
कौन हैं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता…?
रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक चुनी गई हैं। रेखा वर्तमान में में दिल्ली बीजेपी की महासचिव और बीजेपी के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।
रेखा गुप्ता ने 1995-96 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ का चुनाव लड़ा था और अध्यक्ष बनीं थीं। रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जींद जिले के नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था।






