देश/प्रदेशमहाराष्ट्रराजनीति

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने मुम्बई में हाउसिंग जिहाद का लगाया आरोप

कहा मुस्लिम बिल्डर्स मुम्बई की डेमोग्राफी बदलने की कर रहे हैं कोशिश

NNH मुम्बई/ शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता संजय निरुपम ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और आवास मंत्री एकनाथ शिंदे के साथ ही स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) प्रमुख को पत्र लिखकर हाउसिंग जिहाद का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि कुछ बिल्डर SRA प्रोजेक्ट्स के जरिए मुम्बई की डेमोग्राफी बदलने की कोशिश कर रहे हैं।

संजय निरुपम ने कहा मुस्लिम बिल्डर्स SRA के हिंदू आवेदकों को जानबूझकर फ्लैट्स और दुकानों के लिए अपात्र घोषित कर रहे हैं, जिससे इन प्रोजेक्ट्स में ज्यादा से ज्यादा मुस्लिम लोगों को बसाया जा सके। उन्होंने इसे एक सुनियोजित साजिश करार देते हुए मामले की गहन जाँच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की माँग की है।

संजय ने कहा कि एसआरए में रजिस्टर्ड 60 बिल्डर जो मुस्लिम समुदाय से आते हैं, वे सिर्फ मुस्लिम बहुल इलाकों में काम कर रहे हैं। इनकी मदद मुम्बई के मुस्लिम विधायक कर रहे हैं। संजय निरुपम ने साफ आरोप लगाया है कि मुस्लिम बिल्डरों द्वारा संचालित सोसायटियों में हिंदुओं को फ्लैट नहीं मिल रहे।

Back to top button