
NNH नई दिल्ली/ कांग्रेस के दलित नेता और पूर्व सांसद डॉ. उदितराज दो दिन पहले लखनऊ में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए थे, जहां बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती के खिलाफ काफी मुखर दिखाई दिए, उदित ने कहा था कि उन्होंने बहुजन आंदोलन का गला घोंट दिया है, अब उनके गला घोंटने की बारी है। जिसके बाद उदित राज को लगातार फोन कॉल पर धमकियां मिल रही हैं। जिसके बाद उदित राज ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि…
लगता है मायावती जी और उनके भतीजे आकाश आनंद के पास कोई काम नही है। कभी कभार X पर लिख कर खानापूर्ति कर लेते हैं। क्या कभी कोई धरना, प्रदर्शन और रैली आदि संविधान और आरक्षण बचाने के लिए किया ? लोग संसद में जाकर आवाज उठाते हैं, और मायावती जी इस्तीफ़ा देकर भाग खड़ी हुईं। कार्यकर्ता से मिलना नही, संकट में उनके साथ न खड़ा होना और केवल उनका इस्तेमाल करती रही हैं। अगर इनके पास मिशन और संघर्ष की योजना या पार्टी बिस्तार की चिंता होती तो मेरे बयान पर देश भर में धरना- प्रदर्शन के लिए क्यों समय बर्बाद करते ? एक बहाना खोज कर मेरे खिलाफ क्यों मोर्चा खोल रखा है। कुछ अनपढ़ और अंधभक्त बिना समझे परेशान हैं। इनके उकसाने पर कार्यकर्ता मुझे फ़ोन करके गाली दे रहे हैं। मेरे कहने का भावार्थ था इन्होंने बहुजन आंदोलन को बेचा है, और समय आ गया है पर्दाफाश किया जाए। लोगों को आगाह किया कि इनका राजनीतिक गला काटने का समय आ गया अर्थात लोग समझे और इनसे हटें। अगर फ़ोन पर धमकी देने से बाज न आए और गाली – गलौज करते रहे तो अब मैं 24 घंटे का अल्टीमेटम देता हूँ नहीं तो मायावती जी और आकाश आनंद के ख़िलाफ़ FIR दर्ज करूँगा।
जान से मारने की धमकी मिलने पर आज फिर डॉ.उदित राज का कहा है कि आप बीएसपी प्रमुख मायावती, बीएसपी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के ट्वीट देख सकते हैं, जिसमें उन्होंने धमकी भरे लहजे में लिखा है, जिसके बाद मुझे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और मैंने करीब 30 कॉल रिकॉर्ड भी किए हैं, खुद जब भी मैं यूपी में सक्रिय होता हूं तो बसपा ऐसी हरकतें करती है… यह सच है कि मायावती ने बहुजन समाज को धोखा दिया है और उन्हें मुझसे खतरा महसूस होता है।






