अंतरराष्ट्रीयखेल

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जादू टोना से हारा पाकिस्तान

NNH Sports/ भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के महामुकाबले में 22 पंडितों ने जीत दिलाई है। इन 22 पंडितों को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हायर किया था और टीम इंडिया के स्टेडियम पहुंचने से पहले ही 7 पंडित जादू-टोना करने लगे थे। इसके बाद 22 पंडितों ने मिलकर पाकिस्तान के 11 खिलाड़ियों को डिस्ट्रैक्ट किया और भारतीय टीम को जीत दिला दी। जी नहीं, यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल पर दावा किया गया है। उसके पैनल की मानें तो भारतीय टीम पाकिस्तान को हराने के लिए काली पिच पर तैयारी करती है और हार्दिक पंड्या फूंक मारकर मैच का पासा पलट देते हैं।

जब भारतीय जीत का जश्न मना रहे थे, तो सीमा पार एक विचित्र चर्चा चल रही थी, पाकिस्तानी मीडिया पर एक सेगमेंट वायरल हुआ है, जिसमें पाकिस्तान की हार का दोष काले जादू को दिया गया।

दरअसल, एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल “डिस्कवर पाकिस्तान” पर 6 लोगों का पैनल आपस में बातचीत करते दिख रहा है। वीडियो में एक पैनलिस्ट दावा करता है भारत ने 22 पंडित हायर किए हैं, जो भारत की जीत के लिए पाकिस्तान की टीम पर जादू-टोना कर रहे हैं। यही वजह है कि भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं आई। पाकिस्तान में उन्हें एंट्री नहीं मिलती, जबकि दुबई में ऐसा करना भारत के लिए आसान है। यही नहीं, दूसरा व्यक्ति दावा करता है कि 7 पंडित तो पहले ही स्टेडियम पहुंच चुके थे, और वो जादू-टोना शुरू कर देते हैं। इस पर एक महिला एंकर हार्दिक पंड्या के लिए अपशब्द का इस्तेमाल करती है और कहती है कि ये सब चालबाजियां हमारे खिलाफ नहीं चलेंगी। इस तरह की हास्यास्पद बातें करते हुए आपस में तय करते हैं कि पाकिस्तान के लिए दुआ करेंगे। जैसे ही सभी दुआ में हाथ उठाते हैं तो उनमें से एक इस बात का भी मजाक बताना है। अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग खूब मजे ले रहे हैं।

दूसरी ओर पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान भी मैच हारता स्टेडियम में बैठकर दुआ पढ़ते नजर आए। इस मोमेंट का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वहाब रियाज, आकाश चोपड़ा और सुरेश रैना इस पर बात भी कर रहे हैं। 27 साल बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा पाकिस्तान सबसे पहले चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गया। सबसे पहले न्यूजीलैंड और फिर भारतीय टीम के खिलाफ पाकिस्तान हार गया। अब पाकिस्तान का सिर्फ एक मैच बचा है, जहां उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ 27 फरवरी को भिड़ना है। भारतीय टीम के खिलाफ हार के साथ ही पाकिस्तान का इस साल की चैंपियंस ट्रॉफी में अभियान लगभग खत्म हो चुका है। पाकिस्तान को पहले मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने 60 रन से हराया था। इस जीत के साथ भारत ग्रुप ए में चार अंक लेकर टॉप पर पहुंच गया और सेमीफाइनल में प्रवेश तय कर लिया।

पिछले कुछ अर्से से खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली ने सही समय पर और सही प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ फॉर्म में वापसी करते हुए 111 गेंद में 7 चौकों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए। वहीं श्रेयस अय्यर ने 67 गेंद में पांच चौकों और एक छक्के के साथ 56 रन बनाकर भारत को 42.3 ओवर में जीत तक पहुंचाया उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम ने पाकिस्तान से मिले 242 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव ने 3 विकेट झटके, जबकि हार्दिक पंड्या ने 2 विकेट अपने नाम किए। इसके बाद बल्लेबाजी में शुभमन गिल ने 46 रन की पारी खेली, जबकि विराट कोहली ने नाबाद 100 रन ठोके। उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने 56 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। भारत को टूर्नामेंट में अपना आखिरी मैच न्यूजीलैंड से 2 मार्च को खेलना है।

Back to top button