देश/प्रदेशराजनीति

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी नितिन नबीन बने बिहार सरकार में मंत्री

नीतीश कुमार सरकार ने मंत्रिमंडल का विस्तार कर "पथ निर्माण विभाग" का सौंपा कार्यभार

NNH पटना/ छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता व विधायक नितिन नबीन ने गुरुवार को बिहार सरकार में “पथ निर्माण विभाग” के मंत्री पद का कार्यभार संभाला लिया। बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है, सरकार में बीजेपी कोटे कि जगह खाली थी, और आज नितिन नबीन को मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए बिहार सरकार में पथ निर्माण विभाग का मंत्री बनाया गया है।

कार्यभार संभालने के बाद नितिन नबीन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के विकसित बिहार, विकसित भारत के संकल्प के साथ, प्रदेश में आधुनिक सड़क अवसंरचना के विकास हेतु हर संभव प्रयास करूंगा।

Back to top button