धर्म/अध्यात्मविभागीय समाचार
चेट्रीचंड्र शोभायात्रा के दौरान “कुलदेवी हिंगलाज माता” के छायाचित्र का किया गया वितरण

NNH रायपुर/ चैत्र प्रतिपदा हिंदू नववर्ष, चैत्र नवरात्रि एवं चेट्रीचंड्र के अवसर पर रायपुर के आनंद नगर, आनंद विहार कॉलोनी में भगवान झूलेलाल को भोग लगाकर भंडारे का आयोजन किया गया, एवं संध्या काल में पूज्य बहराणा साहिब शोभायात्रा निकाली गई।
रायपुर लिली चौक दुर्गा मंदिर मढ़ी के महंत सतगुरु श्री अनंतपुरी गोस्वामी गुरुदेव जी द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें कुलदेवी हिंगलाज माता के छायाचित्र समाज जनों के घर घर पहुंचाया जा रहा है। उसी कड़ी में आज आंनद नगर आंनद विहार में शोभायात्रा के दौरान कॉलोनी वासियों को कुलदेवी हिंगलाज माता के छायाचित्र वितरित किए गए। इस अवसर पर मुखी श्याम गजवानी, विजय जयसिंघानी, अनिल लाहौरी, सुंदर नागदेव, संजय बालानी, राहुल कुकरेजा सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी वासी उपस्थित थे।







