अन्य

अवैध निर्माण: आरोपों की बौछारें होंगी तो जनता के सामने दामन बेदाग साबित कर पाना कठिन होगा

NNH रायपुर/ देवेंद्र गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं, आए दिन घोटालों और विभिन्न समस्याओं पर शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हैं। शनिवार को भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अखबार की पुरानी कटिंग को साझा कर पोस्ट किया है, जिसमें देवेंद्र ने लिखा है कि…

“यह 6-7 महीने पुरानी खबर है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय डीडी नगर,रायपुर के ठीक सामने यह पांच मंजिला व्यावसायिक अवैध निर्माण वो भी बिना पार्किंग दिए हो रहा है। हर जगह शिकायत हो गई परंतु कुछ भी नहीं हुआ। बल्कि उन्होंने एक मंजिल और तान दिया। अब निर्माण लगभग पूर्णतः की ओर है। यहां अब 24 घंटे काम चल रहा है। स्थानीय लोग हैरान परेशान है और यह सोच रहे है कि यह बिल्डिंग बनकर तैयार हो जाएगी तो यहां की गाड़ियां सड़क पर पार्क होगी? ऐसे में लोगों का सड़क पर चलना दुभर हो जाएगा।

स्थानीय विधायक राजेश मूणत जी बैठक लेकर अवैध निर्माण और अतिक्रमण रोकने के लिए भाषण देते है। परंतु यह निर्माण उनके सारे भाषण की पोल खोल रहा है। नियम कानून कायदा सिर्फ गरीबों के लिए। दुकान मकान गरीबों का उजड़ेगा। परंतु इस अवैध निर्माण को देखकर वो आंखें मूंद रहे हैं। पता नहीं किस बड़े आदमी का यह अवैध निर्माण है। सवाल पूछो तो हर कोई सर झुका देता है?यह अवैध निर्माण दीनदयाल उपाध्याय नगर के लिए परेशानी का सबक बनेगा परंतु जिम्मेदारों को कोई फर्क नहीं पड़ता। कभी कभी लगता है लोग कही गांधीजी के बोझ तले तो नहीं दबे है? जब किसी गलत को संरक्षण मिलता है तो सवाल उठेंगे ही!
खैर, अभी बातचीत से हो रहा यह गलत काम ठीक हो जाए तो अच्छा है। नहीं तो जिम्मेदारों पर आरोपों की बौछारें होंगी तो जनता के सामने दामन बेदाग साबित कर पाना कठिन होगा।”

Back to top button