खबरों की खबरदेश/प्रदेशराजनीति

मुर्शिदाबाद जल रहा है, और यूसुफ पठान चाय की चुस्कियां ले रहे हैं

NNH कोलकाता/ पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ (संशोधन) अधिनियम को लेकर हिंसा और तनाव जारी है, और इसी बीच तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान की इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट सामने आई है, जिसमें पठान आराम से चाय की चुस्की लेते नज़र आ रहे हैं। इस पोस्ट के बाद यूसुफ पठान की भारी आलोचना हो रही है। जो तस्वीर पठान ने शेयर की है, उसमें वो बड़े आराम के साथ चाय का चुस्कियों का मजा लेते दिखाई दे रहे हैं।

युसूफ पठान ने दो दिन पहले इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर की थीं, और कैप्शन में लिखा था, आरामदायक दोपहर, अच्छी चाय और शांत वातावरण, बस इन खूबसूरत पलों का आनंद ले रहा हूं।सोशल मीडिया पर पठान की पोस्ट करने की टाइमिंग से लोग हैरान हैं। और फोटो पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। यूजर्स अब उनकी पोस्ट पर खूब चर्चा कर रहे हैं, और मुर्शिदाबाद में हिंसा के कारण उपजे तनाव को लेकर सवाल पूछा कि – क्या आपको कोई शर्म है ?

इधर वामपंथी दलों ने भी यूसुफ पठान की इस पोस्ट की आलोचना की है। नॉर्थ बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के हिंसक हो जाने के बाद हुई हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई है। कलकत्ता हाई कोर्ट ने कल जिले में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने कहा, ‘हम उन विभिन्न रिपोर्टों पर आंखें मूंद नहीं सकते जो सामने आई हैं, जिनमें प्रथम दृष्टया पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में बर्बरता दिखाई गई है।

Back to top button