क्राइम रिपोर्टखबरों की खबरछत्तीसगढ़

ऑपरेशन सिंदूर के विरुद्ध लुजिना खान ने पोस्ट करके पाकिस्तान से जताई सहानुभूति, रासुका के तहत गिरफ्तार करने की मांग

NNH रायपुर/ लुजिना खान नामक महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर देश विरोधी पोस्ट कर पाकिस्तान के प्रति सहानुभूति जताई है। जिससे भाजपा और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।

भाजपा नेत्री वंदना राठौर ने आज सुबह लुजिना खान के पोस्ट की स्क्रीन शॉट शेयर करके उसका विरोध प्रकट किया था, वहीं हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में इस पोस्ट को लेकर गुस्सा देखा जा रहा है। और हिंदू संगठनों ने संयुक्त रूप से रायपुर के सिविल लाइन पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

उन सभी का कहना है कि वर्तमान परिस्थिति में देश बहुत नाजुक दौर से गुजर रहा है, पहलगाम की घटना हर एक भारतीय को झकझोर देने वाली घटना हुई है। उसी की जवाबी कार्यवाही ऑपरेशन सिंदूर है। जो देश के हर एक नागरिक के लिए गौरावन्ति करने वाली कार्यवाही है। वही देश मे बैठी देश द्रोही मोहतरमा लुजिना खान सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से सेना एवं देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ भड़काने का प्रयास कर रही है एवं सेना के पराक्रम को वाहवाही लूटने का नाम दे रही है। सभी ने निवेदन किया है कि इस राष्ट्र द्रोही लुजिना खान पर गम्भीर धाराओं के तहत मामले दर्ज किया जाये, इनके समस्त सोशल मीडिया प्लेटफार्म की सख्ती से जांच की जाए। हो सकता है इसकी सोशल मीडिया id के कनेक्शन आतंकवादी संगठनो से जुड़े हों। हिंदू संगठन के नेताओं ने कहा कि लुजिना खान जैसे लोगों को खुला छोड़ देने से देश मे हिंसा भड़कने के आसार है, अतः उसे गिरफ्तार कर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून रासुका के तहत कार्यवाही करने की मांग की है।

Back to top button