अंतरराष्ट्रीयबड़ी खबर

भारत-पाकिस्तान युद्ध विराम के लिए राजी, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने की पुष्टि, कहा भारत ने अपनी शर्तों पर किया है सीजफायर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने x पर पोस्ट कर दोनों देशों को इस फैसले के लिए दी बधाई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने x पर पोस्ट कर कहा रातभर दोनों को समझाया

भारत-पाकिस्तान युद्ध विराम के लिए राजी, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने की पुष्टि, कहा भारत ने अपनी शर्तों पर किया है सीजफायर

NNH-India Pakistan War Ceasefire/भारत-पाकिस्तान के बढ़ते हुए तनाव के बीच बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बोले- कहा है कि भारत-पाकिस्तान सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं। रातभर दोनों को समझाया, ट्रम्प ने X पर पोस्ट करके लिखा है कि समझदारी भरा फैसला लेने के लिए दोनों देशों को बधाई देता हूं। 

भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं। यह दावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने किया। डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, ‘रात में यूएस की मध्यस्थता में चली लंबी बातचीत के बाद मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तुरंत और पूरी तरह हमले रोकने के लिए तैयार हो गए हैं। मैं दोनों देशों को कॉमनसेंस, समझदारी से भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं।’

वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विक्रम मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच शाम 5 बजे से सीजफायर लागू है। भारत ने अपनी शर्तों पर सीजफायर किया है, और 12 मई को भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ फिर से बात करेंगे। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया, उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार 17:00 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को 12:00 बजे फिर से बात करेंगे।”

Back to top button