पाक पीएम का कबूलनामा: भारत का मिसाइस गिरा था नूर-खान एयरबेस पर
वायरल वीडियो में शाहबाज शरीफ ने कहा 9 -10 मई की दरमियानी रात 2:30 बजे आया था जनरल मुनीर का फोन

NNH Operation Sindoor/ पहलगाम आतंकी हमला का बदला लेने के लिए भारत की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की पुष्टि खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने की है। दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का एक वीडिया वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में वो पाकिस्तानी सैनिकों के अधिकारियों से बात करते हुए इस बात की जानकारी दे रहे हैं कि 9-10 मई की दरम्यिानी रात भारत ने पाकिस्तान में कई जगहों पर हमला किया था।
क्या कहा पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने?
वायरल वीडियो में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ खुद इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि ‘9-10 की दरमियानी रात सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने उन्हें रात करीब 2:30 बजे सिक्योर फोन पर यह जानकारी दी थी कि भारत ने अपने बैलिस्टिक मिसाइल अभी लॉन्च किए हैं। इनमें से एक नूर खान एयरबेस पर गिरा है और कुछ दूसरे इलाकों में गिरे हैं।
बता दें कि मामला तब प्रकाश में आया जब आतंकियों का पनाहगाह पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने पाकिस्तान की संसद (सीनेट) में एक झूठी और एडिट की गई अखबार की हेडलाइन का हवाला देकर दावा किया कि पाकिस्तान एयर फोर्स (पीएफ) ने भारत पर जीत हासिल की है।
हालांकि, डार के इस झूठ का भारत सरकार की पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट और पाकिस्तान की ही प्रमुख अखबार डाउन ने पर्दाफाश कर दिया। गौरतलब है कि भारत की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई के बाद पाकिस्तान डिजिटल मीडिया में झूठ फैलाने की कोशिश में जुटा है।






