छत्तीसगढ़मनोरंजनसामाजिक सरोकार

4 से 8 जुलाई तक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होगा “सिंधी फ़िल्म फेस्टिवल”, कार्यक्रम का पोस्टर विमोचित

NNH रायपुर/ पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत युवाविंग के अध्यक्ष विकास रूपरेला ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत, युवा विंग, और महिला विंग के संयुक्त तत्वावधान में 4 से 8 जुलाई तक सिंधी फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। जो की रायपुर शहर के कलर्स मॉल के मल्टीप्लेक्स में आयोजित किया जा रहा है। फ़िल्म फेस्टिवल 4 से 8 जुलाई तक प्रतिदिन 2 शो, शाम 6 से 9 एवं रात 9 से 12 रहेगा। उन्होंने कहा कि फ़िल्म के माध्यम से सिंधी भाषा सिंधी संस्कृति को बढ़ावा देने और समाज की नई पीढ़ी को सिंधी भाषा से जोड़ने के लिए पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत युवा विंग, महिला विंग द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है।

विकास ने बताया है कि यह सिंधी फ़िल्म फेस्टिवल पहली बार रायपुर में होने जा रहा है जिसमें पूरे समाज के लिए पांचो फिल्म की 10 शो की टिकट निशुल्क रहेगी। जो छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत कार्यालय में उपलब्ध होगी।

4 से 8 जुलाई तक होने वाले सिंधी फिल्म फेस्टिवल का पोस्टर विमोचन किया गया, जिसमें सिंधी पंचायत के पदाधिकारी, मुखीगण उपस्थित हुए। जहां विकास रूपरेला ने कहा कि आप सभी समाजजनों से निवेदन है “सिंधी फिल्म फेस्टिवल” में फिल्म देखकर मनोरंजन के साथ ही समाजहित में फ़िल्म से सकारात्मक ज्ञान अर्जित करें।


इस फ़िल्म फेस्टिवल का कार्यक्रम संयोजक समिति में विकास रूपरेला, अनिल लाहोरी, मनीष पंजवानी रतन वर्ल्यानी को बनाया गया है।

पोस्टर विमोचन के दौरान साईं मुरलीधर उदासी, प्रदेश मुखी महेश दरयानी, कार्यकारी अध्यक्ष महेश रोहरा महासचिव बलराम आहूजा, कोषाध्यक्ष कैलाश बालानी, भरत बजाज, नाथुलाल धनवानी, तनेश आहूजा, पहलाद शादीजा, अमर चंदनानी, जीवत राम बजाज, झामन दास बजाज, विकास रुपरेला, अनिल लाहोरी, मनीष पंजवानी, विकी तनवान, रतन लीलानी, मोनू आहूजा, राजू वासवानी, अजीत मोटवानी, मनीष आहूजा, विनोद राजा संतवानी, ओमप्रकाश सोनवानी, हरनाम सिंह तलरेजा, नन्दलाल तनवानी, नरेश संतवानी, अमर लाल वलेचा एवं समाज के मुखीगण व युवा साथी उपस्थित थे।

Back to top button