
NNH रायपुर/ सिंधु शक्ति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाज सेवक राजू भाई तारवानी ने दीपावली के पावन अवसर पर सभी शहरवासियों, प्रदेशवासियों और सिंधी समाज के बंधुओं को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि दीपावली सिर्फ घरों को रोशन करने का पर्व नहीं है, बल्कि दिलों को जोड़ने का पर्व है। झूलेलाल साईं की कृपा से हमारा समाज हमेशा सेवा, त्याग और भाईचारे के लिए जाना गया है, और यही भावना दीपावली को सच्चा अर्थ देती है।

राजू भाई तारवानी ने कहा — “इस दीपावली हम संकल्प लें कि हम अपने आस-पास किसी जरूरतमंद परिवार को अकेला नहीं छोड़ेंगे। एक दीया उनके घर में भी जलाएंगे। यही सच्ची दीपावली है।”
उन्होंने व्यापारियों, युवाओं और समाज के सभी वर्गों से अपील की कि इस बार दीपावली स्थानीय व्यापारियों से खरीदी करके, अपने शहर के हुनर और मेहनत को सम्मान देकर मनाएं। अंत में उन्होंने सभी के सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना करते हुए कहा कि माँ लक्ष्मी की कृपा सभी पर बनी रहे।







