अन्यछत्तीसगढ़

भाजपा युवा नेता मोहन होतवानी ने दीपावली की दी शुभकामनाएं

NNH रायपुर/ भाजपा युवा नेता मोहन होतवानी ने समस्त देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को दीपों के पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने जीवन में प्रेम, एकता और सकारात्मकता के दीप जलाने की प्रेरणा देता है।

मोहन होतवानी ने कामना की कि यह दीपावली सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने सभी से अपील की कि त्योहार को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं, पर्यावरण का ध्यान रखें और जरूरतमंदों की मदद कर दीपावली को सार्थक बनाएं।

Back to top button